ऑनलाइन सर्वे : फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए धोनी, सहवाग और हर्षा भोगले

Mahendra Singh Dhoni, Virender Sehwag, commentator Harsha Bhogle top in online survey
ऑनलाइन सर्वे : फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए धोनी, सहवाग और हर्षा भोगले
ऑनलाइन सर्वे : फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए धोनी, सहवाग और हर्षा भोगले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के बीच हुए ऑनलाइन सर्वे में महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, कमेंटेटर हर्षा भोगले और वानखेड़े स्टेडियम ने बाजी मार ली है। ये चारों क्रिकेट प्रेमियों के बीच पहली पसंद रहे हैं। सर्वे में चुनौतिपूर्ण खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी नंबर वन रहे हैं, वहीं हर्षा भोगले को नंबर-1 स्पोर्ट्सकास्टर के रूप में सबसे पसंदीदा कमेंटेटर चुना गया है। सबसे मनोरंजक और सूचनात्मक सोशल मीडिया हैंडलर का खिताब 56 प्रतिशत वोट के साथ सहवाग को गया, जबकि वानखेड़े स्टेडियम को खेल प्रेमियों द्वारा बेस्ट स्टेडियम के रूप में चुना गया।

धोनी ही हैं फैंस की पहली पसंद
इंडियन स्पोर्ट्स फैन द्वारा 12 से 25 मई तक 4802 उत्तरदाताओं के साथ 10 शहरों में ऑनलाइन सर्वे किया था। सर्वे में 12 चुनौतीपूर्ण खिलाड़ियों के बीच महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर रहे हैं। ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के 17.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें की हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार आईपीएल खिताब दिलाया है।

सबसे मनोरंजक और सूचनात्मक सोशल मीडिया हैंडलर का खिताब 56 प्रतिशत वोट के साथ सहवाग को गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 11 प्रतिशत फैन वोट के साथ इसी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रशंसकों के मुताबिक सहवाग के ट्वीट्स न केवल सूचनात्मक हैं बल्कि मजेदार भी हैं।

सर्वे में हर्षा भोगले को नंबर-1 स्पोर्ट्सकास्टर के रूप में सबसे पसंदीदा कॉमेंटेटर चुना, जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन दूसरे और पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। भोगले ने 40 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि मॉरिसन 19 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम को खेल प्रेमियों द्वारा बेस्ट स्टेडियम के रूप में चुना गया। सर्वे में वानखेड़े स्टेडियम का नॉर्थ स्टैंड फैंस के बीच पहली पसंद रहा।

इंडियन स्पोर्ट्स फैन सर्वे...

सबसे सम्मानित क्रिकेटर- महेंद्र सिंह धोनी - 27.3, विराट कोहली - 22, केन विलियमसन - 20.11 (सभी परिणाम प्रतिशत में)
बेस्ट ट्विटर हैंडल- वीरेंद्र सहवाग - 56, विराट कोहली - 11, हर्षा भोगले - 9 (सभी परिणाम प्रतिशत में)
बेस्ट टिप्पणीकार- हर्षा भोगले - 40, डैनी मॉरिसन - 19, आकाश चोपड़ा - 15 (सभी परिणाम प्रतिशत में)
सबसे पसंदीदा स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम - 30, ईडन गार्डंस स्टेडियम - 20.22, चिन्नास्वामी स्टेडियम - 16 (सभी परिणाम प्रतिशत में) (सभी परिणाम प्रतिशत में)

Created On :   31 May 2018 3:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story