छुट्टी के समय अपने डॉग्स को ट्रेनिंग करवाते कूल माही का वीडियो वायरल, देखें VIDEO
डिजिटल डेस्क, रांची। अपने शर्मीले और शांत स्वभाव के लिए जाने-जाने वाले पूर्व कप्तान एम.एस धोनी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कभी अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते, तो कभी डांस करते हुए कई वीडियो वो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुके हैं जो सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं। आजकल माही का एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है जिसमें वो अपने डॉग्स को खुद ट्रेनिंग करवा रहे हैं। मंगलवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
डॉग्स के साथ बिताया समय
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धानी उर्फ "माही" का डॉग्स के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। ऐसे आजकल कप्तान अपने रांची फार्महाउस पर छु्ट्टियां बिता रहे हैं, लेकिन ये छु्ट्टियां वो अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ साथ अपने डॉग्स के साथ भी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में एक डॉग ट्रेनिंग करता दिख रहा है तो दूसरा डॉग उसे चियर करने के लिए साथ में दौड़ लगा रहा है। इनके नाम हैं "जोया" और "लिली"। वीडियो में जोया सर्कल में से निकलने की ट्रेनिंग करती दिख रही है तो लिली उसे मोटिवेट कर रही है। यहां उन्हें कोच कर रहे हैं भारत के पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। यहां देखिए धोनी की मस्ती भरा ये वीडियो...
अब नहीं हैं भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा
दरअसल धोनी टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। यही वजह है धोनी अपनी छुट्टियों का पूरा फायदा उठा रहे हैं। वो अपना कीमती समय अपने परिवार को दे रहे हैं। इसके पहले माही की पत्नी साक्षी धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो अपने फैंस से बचने के लिए अपना मुंह छुपाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा भी साक्षी ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें शांत स्वभाव के माही चुपचाप खड़े हैं और साक्षी उनके साथ मजाक कर उनका वीडियो बना रही हैं।
Created On :   15 Nov 2017 3:23 AM GMT