सावन के मौके पर सहवाग ने अपनाया ये अवतार, कहा जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली

On Friday, Sehwag shared a picture on his Twitter account
सावन के मौके पर सहवाग ने अपनाया ये अवतार, कहा जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली
सावन के मौके पर सहवाग ने अपनाया ये अवतार, कहा जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली
हाईलाइट
  • अपनाया अक्षय की फिल्म भूल भुलैया का अवतार।
  • टीम इंडिया को दिया जीत का आर्शीवाद।
  • पूर्व भारतीय किक्रेटर वीरेन्द्र सहवाग बने साधू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट डालते रहते हैं। शुक्रवार को सहवाग ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे एक साधू के वेष में दिखाई दे रहें हैं। इसी तरह के गेटअप में अक्षय कुमार को 2007 में रिलीज हुई फिल्म "भूल भुलैया" में देखा गया था। 

 

 

 

 

अब इसी अवतार में सहवाग ने अपने फैंस के लिए  ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"गुरू करना जान कर, पानी पीना छान कर। जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली।" ट्विट के साथ-साथ सहवाग ने अपनी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।  इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अर्जी हमारी, मर्जी आपकी ! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ जय भोले। इस पोस्ट को शेयर करते हुए भगवान भोले के भक्त साधू बाबा सहवाग ने टीम इंडिया को टेस्ट मैच के लिए अपना अाशीर्वाद दिया। वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर दुनिया के तमाम गंभीर मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। जिस तरह से सहवाग अपनी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, ठीक उसी तरह वे ट्विटर पर अपने विचार रखने के लिए जाने जाते हैं। 

 

 

Image result for sehwag with team india

 

 

इसके अलावा सहवाग अपने क्रिकेटिंग करियर में बनाए गए रिकॉर्ड की वजह से भी जाने जाते हैं। अब तक कई खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए हैं। लेकिन सहवाग भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो-दो तिहरे शतक हैं। इसमें से एक तिहरा शतक उन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। इतना ही नहीं सहवाग के नाम वनडे में भी दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सहवाग ने ये दोहरा शतक दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इंदौर में जड़ा था। इस पारी में सहवाग ने 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे। हालांकि बाद में भारत के ही रोहित शर्मा ने 2014 में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा। 

 

 

 

Created On :   4 Aug 2018 2:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story