जानिए ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप का इतिहास  

One of badminton’s most prestigious events gets underway in Birmingham on March 14
जानिए ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप का इतिहास  
जानिए ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप का इतिहास  
हाईलाइट
  • साइना भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।
  • उस वक्त इस टूर्नामेंट में सिर्फ डबल्स खेला जाता था- पुरुष
  • महिला और मिक्स्ड डबल्स।
  • ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप की शुरुआत साल 1899 में हुई थी। ये प्रतियोगिता गिल्डफोर्ड बैडमिंटन क्लब ने आयोजित करवाई थी।
  • पीवी सिंधु और साइना नेहवाल इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • सबसे पहले

डिजिटल डेस्क ,नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस साल ये चैंपियनशिप 14 मार्च से 18 मार्च तक चलेगी। आईये जानते हैं कि आखिर कब पहली बार ये चैंपियनशिप खेली गई।  

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप दुनिया की सबसे पुरानी बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत साल 1899 में हुई थी। उस वक्त इस टूर्नामेंट में सिर्फ डबल्स खेला जाता था- पुरुष, महिला और मिक्स्ड डबल्स। ये प्रतियोगिता गिल्डफोर्ड बैडमिंटन क्लब ने आयोजित करवाई थी। इसके एक साल बाद ही इसमें सिंगल्स के तौर पर खेल शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता को 120 साल हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड फेडरेशन ने 1977 में मान्यता दी उससे पहले तक इसे अनौपचारिक ही माना जाता रहा। 

इस जगह खेला जायेगा ये टूर्नामेंट   

सबसे पहले इस खेल को साल 1899 में लंदन स्कॉटिश रेजिमेंट ड्रिल हॉल में खेला गया था, लेकिन उसके बाद इसकी जगह सात बार शिफ्ट की गई। आखिरकार इसे 1994 से नेशनल इनडोर एरेना, बर्मिंघम में खेला गया और तब से इसे यहीं खेला जा रहा है। 

ये भारतीय प्लेयर्स होंगे शामिल
 
पीवी सिंधु और साइना नेहवाल इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

पी वी सिंधु- पुसरला वेंकट सिंधु, भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वो पहली खिलाड़ी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ओपन का खिताब अपने नाम किया था । 

साइना नेहवाल- लंदन ओलंपिक 2012 में साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वो भारत की पहली खिलाड़ी हैं। 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी।

वो बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।

Created On :   10 March 2018 1:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story