32 साल बाद आमने-सामने होंगे पुर्तगाल-मोरक्को, रोनाल्डो पर होंगी निगाहें

Portugal v/s Morocco, Uruguay v/s Saudi Arabia, iran v/s Spain
32 साल बाद आमने-सामने होंगे पुर्तगाल-मोरक्को, रोनाल्डो पर होंगी निगाहें
32 साल बाद आमने-सामने होंगे पुर्तगाल-मोरक्को, रोनाल्डो पर होंगी निगाहें

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। पूरी दुनिया फीफा वर्ल्ड कप 2018 के रंग में रंग चुकी है। बुधवार को फीफा का सातवां दिन है और शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को फीफा में तीन मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला पुर्तगाल और मोरक्को के बीच होगा। दूसरे मुकाबले में उरूग्वे के सामने सऊदी अरब की चुनौती होगी तो वहीं तीसरे मुकाबले में ईरान और स्पेन की टीमें आमने सामने होंगी। 

 

Image result for portugal vs morocco

 

 

शाम साढ़े 5 बजे पुर्तगाल v/s मोरक्को

 

बुधवार को पहला मुकाबला पुर्तगाल और मोरक्को के बीच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी निगाहें पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होंगी जिन्होंने स्पेन के खिलाफ पहले मुकाबले में तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई थी। बुधवार को भी पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी और उसकी निगाहें बड़ी जीत दर्ज कर अंतिम-16 की राह मजबूत करने पर होंगी। पुर्तगाल और मोरक्को के बीच अभी तक विश्वकप में केवल एक मुकाबला हुआ है और उस मुकाबले को करीब 32 साल का वक्त गुजर चुका है। 1986 विश्वकप में हुए उस मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। 

 

Image result for uruguay vs saudi arabia

 

 

रात साढ़े 8 बजे से उरूग्वे v/s सऊदी अरब 

 

बुधवार को दूसरा मुकाबला उरूग्वे और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे से शुरु होने वाला ग्रुप-ए का ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उरूग्वे ने अपने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया था जबकि सऊदी अरब मेजबान रूस से 0-5 से हार गया था। ऐसे में एक तरफ जहां उरूग्वे अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए एक और जीत दर्ज कर अंतिम 16 में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा तो वहीं सऊदी अरब की कोशिश पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत दर्ज करने की होगी। 

 

 

Image result for iran vs spain

 

रात साढ़े 11 बजे से ईरान v/s स्पेन 

 

बुधवार का आखिरी और तीसरा मुकाबला रात साढ़े 11 बजे से ईरान और स्पेन के बीच खेला जाएगा। ईरान टीम को अपने शुरुआती मैच में किस्मत के सहारे जीत मिली थी और वो ग्रुप बी में फिलहाल टॉप पर है। बुधवार को जब ईरान की टीम स्पेन के सामने मैदान पर उतरेगी तो स्पेन के मजबूत आक्रमण के सामने उसकी रक्षा पंक्ति की कड़ी परीक्षा होगी। स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ पिछले मैच में 3-3 से ड्रॉ खेला था, जिसमें कोस्टा ने दो गोल दागे थे। वहीं ईरान ने अपने पिछले मैच में मोरक्को के आत्मघाती गोल के दम पर 1-0 से जीत दर्ज की थी। 

Created On :   20 Jun 2018 9:53 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story