Pro Kabaddi Season 6 के लिए नीलामी शुरू, 422 खिलाड़ी दांव पर

- 422 खिलाड़ियों में 58 विदेशी खिलाड़ी हैं
- जबकि 87 खिलाड़ी भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम से लिया गया है।
- 58 खिलाड़ी ईरान
- बांग्लादेश
- जापान
- केन्या
- दक्षिण कोरिया
- मलेशिया और श्रीलंका सहित 14 अन्य देशों के हैं।
- Pro Kabaddi league सीजन-6 के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी बुधवार से शुरु हो गई है।
- नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी।
- नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। Pro Kabaddi league सीजन-6 के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी आज बुधवार से शुरु हो गई है। यह नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी। इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा। इन 422 खिलाड़ियों में 58 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि 87 खिलाड़ी भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम से लिया गया है। ये 58 खिलाड़ी ईरान, बांग्लादेश, जापान, केन्या, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और श्रीलंका सहित 14 अन्य देशों के हैं।
बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में "न्यू यंग स्टार्स" के 87 खिलाड़ियों की नीलामी सबसे पहले होगी। शाम 4 बजे से 6:30 बजे के बीच 58 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का नंबर आएगा।
प्रो कबड्डी लीग नियमों के अनुसार एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए 18 से 25 खिलाड़ियों को सेलेक्ट कर सकती है। एक टीम में 2 से 4 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते है। वहीं फ्यूचर कबड्डी हीरोज 2018 कार्यक्रम में से सिर्फ 3 ही खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों की सेलेरी पर 4 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है।
दो दिन तक चलने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से ही विभिन्न 12 फ्रेंचाइजी अपनी टीमें तैयार करेंगी। कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने उन खिलाडिय़ों को चुन लिया है, जिन्हें उन्होंने रिटेन किया। बाकी तीन फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स नए सिरे से अपनी टीमें बनाएंगी।
खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस
- कैटेगरी A- 20 लाख
- कैटेगरी B- 12 लाख
- कैटेगरी C- 8 लाख
- कैटेगरी D- 5 लाख
- न्यू यंग प्लेयर- फिक्सड सैलेरी 6.6 लाख
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से 9 टीमों ने पहले ही 21 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन करते हुए बनाए रखा है। बाकी 3 टीमें यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स नए सिरे से टीम गठित करेगी।
ये 9 टीम और 21 खिलाड़ी इस प्रकार हैं...
टीम : खिलाड़ी
- गुजरात फॉर्च्यूनियंस : सचिन, सुनील कुमार, महेंद्र गणेश राजपूत
- पटना पीरेट्स : प्रदीप नारवाल, जयदीप, जवाहर दरगर, मनीष कुमार
- पुनेरी पल्टन : संदीप नारवाल, राजेश मंडल, मोर जीबी, गिरीश एर्नाक
- तमिल थालीवास : अजय ठाकुर, अमित हुड्डा, सी अरुण
- बंगाल योद्धा : सुरजीत सिंह और मनिंदर सिंह
- तेलुगू टाइटन्स : नीलेश सालुंके, मोहसेन
- बेंगलुरु बुल्स : रोहित कुमार
- दबंग दिल्ली : के सी मेराज शेख
- हरियाणा स्टीलर्स : कुलदीप सिंह
- यू मुम्बा : कोई नहीं
- यूपी योद्धा : कोई नहीं
- जयपुर पिंक पैंथर्स : कोई नहीं
Created On :   30 May 2018 8:23 PM IST