Pro Kabaddi League : रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

By - Bhaskar Hindi |30 Aug 2017 6:30 PM IST
Pro Kabaddi League : रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रो-कबड्डी लीग में बुधवार को यू-मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 से हरा दिया है। अपने घर में एक के बाद एक तीन हार झेल चुकी यू मुंबा के लिए यह एक बड़ी जीत है। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में यू मुंबा ने 6 अंकों के अंतर से एक रोमांचक जीत हासिल की है।
मैच में मुंबई ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। मुंबई ने 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त बना ली थी। पहले हॉफ की समाप्ति तक वह 20-15 से हरियाणा से आगे थी। दूसरे हॉफ में हरियाणा ने जोरदार वापसी की। एक समय तो मुंबई ऑलआउट होने वाली थी, लेकिन कुलदीप ने बचा लिया। मैच बराबरी का चलता रहा। 30 वें मिनट में तो हाल यह थे कि मुकाबला 27-27 से बराबरी पर था। इसके बाद से मुंबई ने पेस पकड़ा और अंततः मुकाबला 38-32 से जीत लिया।
Created On :   31 Aug 2017 12:00 AM IST
Next Story