रोशन लाल सेठी मेमोरियल टूर्नामेंट : सुकृत, आर्यन के दम पर जीती मास्टर अकैडमी

By - Bhaskar Hindi |2 Dec 2020 2:01 PM IST
रोशन लाल सेठी मेमोरियल टूर्नामेंट : सुकृत, आर्यन के दम पर जीती मास्टर अकैडमी
हाईलाइट
- रोशन लाल सेठी मेमोरियल टूर्नामेंट : सुकृत
- आर्यन के दम पर जीती मास्टर अकैडमी
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुकृत भाटिया के नाबाद 56 और आर्यन राव के 50 रनों के बाद हिमांशु चौहान और अंशुमान सिंह के 3-3 विकेटों की मदद से मास्टर्स अकैडमी ने पहले रोशन लाल सेठी मेमोरियल टूर्नामेंट में क्वेटा डीएवी अकैडमी को सात विकेट से हरा दिया।
क्वेटा डीएवी अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद कैफ के 66 रन की बदौलत बोर्ड पर ऑलआउट होने से पहले 149 रन टांगे।
जवाब में मास्टर अकैडमी ने केवल तीन विकेट खोकर 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए सुकृत भाटिया ने नाबाद 56 और आर्यन राव के 50 रनों की पारी खेली।
सुकृत भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के पूर्व रणजी प्लेयर मनोज चौहान ने उन्हें पुरस्कृत किया।
ईजेडए/जेएनएस
Created On :   2 Dec 2020 7:31 PM IST
Tags
Next Story