विंबलडन के डबल्स में सानिया की जोड़ी हारी

Sania lost in Wimbledon doubles
विंबलडन के डबल्स में सानिया की जोड़ी हारी
विंबलडन के डबल्स में सानिया की जोड़ी हारी

डिजिटल डेस्क, लंदन। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल में खेले गए मुकाबले में सानिया मिर्जा और कर्स्टन फ्लिपकेंस को हार का सामना करना पड़ा है। सानिया मिर्जा और जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेंस का मुकाबला स्विट्जरलैंड की दिग्गज मार्टिना हिंगिस और ताइवान की युंग जान चेन से हुआ।

इसमें सानिया और उनकी जोड़ीदार तीसरे दौर के टक्कर में 2-6 4-6 से हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला एक घंटा 11 मिनट चला, लेकिन सानिया की डबल्स युगल मे बरकरार रहेगी। जहां वह क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ हिस्सा लेंगी। एक तरफ जूनियर प्रतियोगिता में महक जैन ने भारत की तरफ से लड़कियों के एकल वर्ग मे और क्रोएशिया की बोसकोविच को 7-6,4-6,और 6-4 से हारकर दूसरे दौर में जगह बनाई ली है। सिद्धांत बंठिया को एकल लड़कों के दौरे में फ्रांस के मातियो मार्टिन्यू के खिलाफ 6-3 2-6 5-7 से हार का मुंह देखना पड़ा है।

Created On :   11 July 2017 10:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story