बायोपिक की खबरों पर सानिया ने लगाया विराम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । मिल्खा सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी के पर बनी बायोपिक फिल्मों के हिट होने के बाद बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरों पर है। स्टार शटलर साइना नेहवाल पर भी बायोपिक फिल्म बन रही है जिसमें श्रद्धा कपूर साइना का किरदार निभाने वाली हैं। अब ये भी खबरें है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पर भी बायोपिक बनने जा रही है लेकिन सानिया ने इन खबरों का खंडन किया है।
साइना का इंकार
एक तरफ जहां सानिया मिर्जा की बायोपिक की खबरें हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी कर रहे हैं वहीं सानिया मिर्जा ने खुद इन खबरों का खंडन किया है। हाल में सानिया ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि उनके जीवन पर फिल्म बनने की चर्चाएं जोरों से उड़ रही हैं लेकिन सच तो ये है कि अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है।
सानिया-शोएब के घर आने वाला है नया मेहमान
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा इस समय प्रेग्नेंट हैं। बीते दिनों सानिया मिर्जा ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी, सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया ने खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
"बेटी की चाहत"
सानिया मिर्जा ने गोवा फेस्ट 2018 के दौरान लैंगिक पक्षपात पर बात करते हुए पहली बार बच्चों को लेकर अपनी बात बताई। सानिया ने कहा कि मैं एक राज की बात बतानी चाहती हूं। इसके बाद सानिया ने कहा कि वो और शोएब दोनों बेटी चाहते हैं और जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा।
2010 में हुई थी सानिया-शोएब की शादी
सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया ने शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदला है और वो आज भी देश के हजारों लाखों युवाओं की रोल मॉडल हैं। अब सानिया ने अपने बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक रखने की बात कहकर देशवासियों का दिल जीत लिया है।
Created On :   22 May 2018 12:13 PM IST