Video: बीच मैदान में फटी शॉन पोलाक की पैंट, यूं दर्शकों ने लिए मज़े

shaun pollock pant rips during pakistan south africa match
Video: बीच मैदान में फटी शॉन पोलाक की पैंट, यूं दर्शकों ने लिए मज़े
Video: बीच मैदान में फटी शॉन पोलाक की पैंट, यूं दर्शकों ने लिए मज़े
हाईलाइट
  • लंच टाइम में अफ्रीका के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर शॉन पोलाक की पैंट फट गई।
  • इस घटना के बाद उनके साथ खड़े पूर्व क्रिकेटर और मैदान में मौजूद दर्शक हंसने लगे।
  • पोलाक को घूम-घूम कर दर्शकों से खुद को छुपाकर पवेलियन जाना पड़ा।

डिजिटल डेस्क, सेंचुरियन। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन लंच टाइम में अफ्रीका के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर शॉन पोलाक की पैंट फट गई। इस घटना के बाद उनके साथ खड़े पूर्व क्रिकेटर और मैदान में मौजूद दर्शक हंसने लगे। आलम यह हुआ कि पोलाक को घूम-घूम कर दर्शकों से खुद को छुपाकर पवेलियन जाना पड़ा।

 

 

दरअसल, मैच के तीसरे दिन लंच टाइम में पोलाक अपने साथी और अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ से बात कर रहे थे। दोनों के बीच "स्लिप में कैच पकड़ने की टेक्नीक" पर बात हो रही थी। तभी वहां मौजूद मार्क निकोलस ने दोनों को कैच पकड़ने का एक टास्क दिया। टास्क के दौरान दोनों खिलाड़ी झुककर कैच पकड़ना सिखा रहे थे। तभी पोलाक की पैंट फट गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पोलाक ने जैसे ही पैंट फटने की बात ग्रीम स्मिथ और निकोलस को बताई, तो वह दोनों भी हंसने लगे। इसके बाद पोलाक ने पैंट को छुपाने की कोशिश की, लेकिन वह कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वह पवेलियन वापस लौटने लगे, लेकिन दर्शक उनके इस प्रॉब्लम को जान गए और हंसने लगे। वीडियो में वह पैंट छुपाते हुए नजर आ रहे हैं।
 

Created On :   30 Dec 2018 12:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story