दो दशकों के बाद श्रीनगर में खेला गया हॉकी टूर्नामेंट 

दो दशकों के बाद श्रीनगर में खेला गया हॉकी टूर्नामेंट 

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दो दशकों के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लड़कियों के लिए हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कई हॉकी टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट के आयोजन का मकसद था कि लड़कियां अपनी प्रतिभा फिर से दिखा सकें। यहां पर हॉकी दशकों से नहीं खेला गया था इसलिए लड़कियों ने इस टूर्नामेंट में गहरी दिलचस्पी ली।

हॉकी में बनाना चाहती हैं कैरियर 

कश्मीर की लड़कियों की हॉकी में बहुत रूची है, लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते वो इसे करियर नहीं बना पाती। हालांकि कई लड़कियां इस खेल में करियर बनाना चाहती हैं। प्रतिभागियों ने कॉलेज अधिकारियों द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की क्योंकि इससे उन्हें लंबे समय तक मदद मिल पाएगी।

सरकारी महिला कॉलेज में हुआ शुरू

महिला कॉलेज के प्रोफेसर शाहीन अल्ताफ ने हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जम्मू-कश्मीर राज्य खेल परिषद के सहयोग से कश्मीर हॉकी अकादमी द्वारा आयोजित पहली 5-ए-साइड महिला हॉकी चैंपियनशिप बुधवार को सरकारी महिला कॉलेज एमए रोड पर शुरू हुई।

इवेंट में आठ टीमों ने लिया भाग

इस इवेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं और पहले दिन, चार मैच खेले गए हैं। पहले मैच में सरकारी महिला कॉलेज ने मैलिन्सन गर्ल्स स्कूल को 3-1 से हराया, जबकि दूसरे मैच में केएच अकादमी ने जीडीसी बारामुला को 5-0 से हराया। तीसरे मैच में सरकारी भौतिक कॉलेज ने यंग स्टार को 6-0 से हराया जबकि चौथे मैच में मारवेलिया इलेवन ने जीसी गेन्डरबल को 5-0 से हराया।

खेल के फॉर्मेट में बदलाव 

इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का उद्देश्य कश्मीर में महिलाओं के बीच हॉकी को लोकप्रिय बनाना है। इस बार के खेल का फॉर्मेट नया है। फिजिकल डायरेक्टर ऑफ वूमन कॉलेज के प्रोफेसर जेएस मेहता ने कहा, मुझे यकीन है कि लड़कियों को ये फोर्मेट पसंद आएगा और इसमें ज्यादा से ज्यादा लड़कियां भाग ले सकेंगी।

Created On :   26 April 2018 3:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story