खेल मंत्री ने लॉन्च किया फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, जानें इसके बारे में

Sports Minister launched Fit India Freedom Run 2.0, know about it
खेल मंत्री ने लॉन्च किया फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, जानें इसके बारे में
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम खेल मंत्री ने लॉन्च किया फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, जानें इसके बारे में
हाईलाइट
  • कार्यक्रम में 7.5 करोड़ लोग जुड़ने की संभावना
  • देश के 75 अन्य स्थानों पर किया जाएगा कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह के अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को लॉन्च किया। यह एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जिसे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया है। खेल मंत्री ने दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम से फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाई। 

अनुराग ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेकर न्यू इंडिया को फिट इंडिया बनाने की फिटनेस शपथ दिलाई। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन दिल्ली के अलावा देश के 75 अन्य स्थानों पर किया जाएगा। 

देश भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 75 साल मना रहा है, फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फ्रीडम रन इवेंट देश को उनके राष्ट्रीय नायकों से भी जोड़ेगा जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई। खेल मंत्री ने कहा कि अगले 25 वर्षों में हमारा देश कैसा आकार और दिशा लेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने फिट हैं।

उन्होंने कहा- आने वाले दिनों में 2 अक्टूबर तक, इस आंदोलन में प्रत्येक जिले और प्रत्येक गांव के लोग भाग लेंगे। पिछली बार 5 करोड़ लोग हमसे जुड़े थे और इस बार 7.5 करोड़ लोग सीधे हमसे जुड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा यह संख्या बढ़ती जाएगी।

क्या है फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0  
फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरुआत बीते वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हुई थी। जिससे कि सुरक्षित दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए फिटनेस की अनिवार्य आवश्यकता को सक्रिय रखा जा सके। यह कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2020 तक चला था। 

इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प “फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” लेने का आह्वान किया जाएगा।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की प्रमुख गतिविधियों में शपथ लेना, राष्ट्रगान प्रस्तुत करना, फ्रीडम रन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा स्वयं सेवकों में भाग लेने के लिए जागरूकता पैदा करना और अपने गांवों में इसी तरह के फ्रीडम रन का आयोजन करना शामिल है। इस अभियान से जुड़ने के लिए फिट इंडिया पोर्टल https://fitindia.gov.in पर अपना रन रजिस्टर और अपलोड कर सकते हैं। 

Created On :   13 Aug 2021 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story