फेसबुक से शुरू हुई इस क्रिकेटर की 'लव स्टोरी', आज हैं तीन बच्चों के पिता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी और उससे मुकाबला करेगी, लेकिन इस मुकाबले में टीम के गब्बर शिखर धवन नहीं होंगे। शुरुआती तीन वनडे मैचों में शिखर धवन टीम से बाहर हैं, क्योंकि उनकी पत्नी आयशा की तबियत खराब चल रही है। जिस वजह से धवन ने इस वक्त मैच से किनारा करना ही ठीक समझा। इसको लेकर धवन और उनकी लव स्टोरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। धवन ने जिस लड़की से शादी की है, वो धवन से 10 साल बड़ी है और उसके 2 बच्चे भी हैं। हालांकि धवन को इस सबसे फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने अपने घरवालों को इस शादी के लिए मना लिया। शिखर ने आज से 5 साल पहले 30 अक्टूबर 2012 को आयशा से शादी की थी। आयशा की मां ऑस्ट्रेलियन और पिता बंगाली हैं। आज हम आपको धवन की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो।
फेसबुक से शुरू हुई थी "लव स्टोरी"
कहा जाता है कि एक बार शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे। आयशा हरभजन की फ्रेंड लिस्ट में थी और भज्जी ने ही धवन को आयशा के बारे में बताया था। उस समय धवन की उम्र 25 साल थी और वो फेसबुक पर आयशा की फोटो देखकर ही उनके दीवाने हो गए थे। धवन ने तो अपने फ्यूचर के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था।
फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते ही बन गई बात
धवन ने जब पहली बार आयशा को फेसबुक पर देखा तभी से वो उनके सपने देखने लगे और उन्होंने भी आयशा से दोस्ती करने का मन बना लिया। इसके बाद धवन के दिल में आयशा के लिए गिटार बजने लगा, लेकिन डर की वजह से धवन उन्हें रिक्वेस्ट भेजने से घबरा रहे थे। आखिरकार धवन ने थक-हारकर आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी और कहा जाता है कि आयशा ने भी धवन की रिक्वेस्ट आते ही उसे एक्सेप्ट कर लिया था।
दोनों को करीब लेकर आया फेसबुक
फेसबुक पर धवन और आयशा की दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ती चली गई। दोनों हमेशा फेसबुक पर ही बात करते रहते थे। धवन आयशा के बारे में सब कुछ जानते थे। धवन को पता था कि आयशा उनसे पूरी 10 साल बड़ी हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन फिर भी धवन पीछे नहीं हटे और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
प्यार के आगे झुके घरवाले
धवन और आयशा की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। धवन के घरवालों को आयशा का शिखर से बड़ा होना और 2 बच्चों की मां होना पसंद नहीं आया और उन्होंने दोनों की शादी के लिए मना कर दिया। धवन के घरवाले नहीं चाहते थे कि वो आयशा से शादी करें, लेकिन फिर भी कहते हैं न कि प्यार अच्छे-अच्छों को पिघला देता है। आखिरकार दोनों ने घरवालों को शादी के लिए राजी कर ही लिया।
आयशा ने किया था धवन को प्रपोज
आमतौर पर ऐसा होता है कि पहले लड़का ही लड़की को प्रपोज करता है, लेकिन धवन और आयशा के रिलेशन में ये उल्टा था। कहा जाता है कि आयशा ने पहले ही धवन को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उस समय धवन अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे थे और उन्होंने शादी के लिए कुछ दिन रुकने के लिए कहा। आयशा और धवन ने 2009 में सगाई कर ली थी, लेकिन धवन को अपने करियर के लिए कुछ समय चाहिए था। इसके साथ ही इस बीच धवन के घरवाले भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे और फिर दोनों ने 30 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली।
कौन हैं आयशा?
आयशा की मां ऑस्ट्रेलियन और पिता बंगाली हैं। इसके साथ ही आयशा बॉक्सर भी रह चुकी हैं। आयशा धवन से 10 साल बड़ी हैं, हालांकि उन्हें देखकर लगता नहीं है कि उनकी उम्र 40 साल से भी ज्यादा है। आयशा की पहली शादी एक बिजनेसमैन से हुई थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। जिनमें रिया उनकी बड़ी बेटी हैं, जिसकी उम्र 16 साल और छोटी बेटी 12 साल की आलिया हैं। आयशा की पहली शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद काफी समय तक आयशा अपनी दोनों बेटियों के साथ ही रहीं और बाद में शिखर धवन से उनकी शादी हो गई। दो बेटियों के अलावा धवन एक बेटे के पिता भी हैं, जिसका नाम जोरावर है।








Created On :   16 Sept 2017 3:27 PM IST