धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, शादी से पहले इनकी वाइफ करती थीं ये काम

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। जहां क्रिकेट का नाम आता है वहां सब सारे काम छोड़कर सिर्फ क्रिकेट की धुन में ही खो जाते हैं, और यदि किसी कारण लोग क्रिकेट नहीं देख पाते हैं, तो स्कोर और रिजल्ट पर उनकी आंख गड़ी रहती है। ये दीवानगी सिर्फ क्रिकेट ग्राउंड तक ही सीमित नही रहती है, बल्कि हमको ये जानने में भी पूरा इंटरेस्ट रहता है कि हमारे फेवरेट क्रिकेटर की लाइफ के अंदर क्या चल रहा है ? उनके लाइफ पार्टनर क्या करतें है ? इसलिए आज हम आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की वाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कि शादी से पहले उनकी वाइफ क्या काम करती थीं ?
महेंद्र सिंह धोनी- साक्षी धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी के बारे में तो सब जानते हैं। शादी से पहले साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। दोनों की मुलाकात भी एक होटल में ही हुई। साक्षी और धोनी की मुलाकात उस समय हुई, जब साक्षी बंगाल के ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। उसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर शादी कर ली।
रोहित शर्मा- रितिका शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा की वाइफ का नाता भी स्पोर्ट्स से ही है। वो एक स्पोर्ट्स मैनेजर ही थी, इस दौरान रोहित और रितिका की मुलाकात हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली।
हरभजन-गीता बसरा
अपनी स्पिन गेंदों से बल्लेबाज को चकमा देने वाले हरभजन सिंह खुद गीता बसरा के गुगली से बोल्ड हो गए। गीता बसरा शादी से पहले एक्टिंग किया करती थीं और उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है। दोनों का अफेयर काफी लंबे समय तक चला, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम हिनाया है।
सुरेश रैना- प्रियंका चौधरी
धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी बचपन की दोस्त से ही शादी की है। उनकी पत्नी प्रियंका शादी से पहले नींदरलैंड की एक कंपनी में आईटी मैनेजर थीं। दोनों की एक बेटी ग्रेसिया भी है।
दिनेश कार्तिक-दीपिका
खतरनाक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भी स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई हैं। दीपिका दिनेश की दूसरी पत्नी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया था, और वो अब मुरली विजय की पत्नी है।
Created On :   20 July 2017 12:10 PM IST