21 साल पहले इस क्रिकेटर ने 37 बॉल में ठोकी थी 'सेंचुरी', सालों तक नहीं टूटा था रिकॉर्ड

This day in 1996 Shahid Afridi hits fastest century in Oneday match
21 साल पहले इस क्रिकेटर ने 37 बॉल में ठोकी थी 'सेंचुरी', सालों तक नहीं टूटा था रिकॉर्ड
21 साल पहले इस क्रिकेटर ने 37 बॉल में ठोकी थी 'सेंचुरी', सालों तक नहीं टूटा था रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें हर मैच में आपको कुछ न कुछ ऐसा कारनामा देखने को मिल जाता है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन जाता है। कई बार कोई खिलाड़ी इतना बेहतरीन खेलता है कि अकेला ही अपनी टीम को जीता ले जाता है और कई बार पूरी टीम मिलकर भी 100 रन नहीं बना पाती। क्रिकेट में कई बार ऐसे रिकॉर्ड बनते हैं, जो सालों तक नहीं टूट पाते। ऐसा ही एक रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने आज से 21 साल पहले एक ऐसी इनिंग खेली थी, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। खासतौर पर तब, जब क्रिकेट में 50-50 ओवर के मैच होते थे और बैट्समैन आराम से संभलकर अपनी इनिंग खेलते थे और टीम को जीत दिलाते थे। 

नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया था 

आज से 21 साल पहले यानी 4 अक्टूबर 1996 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अफरीदी ने मात्र 37 बॉलों में अपने 100 रन पूरे किए थे। ये उस समय की सबसे तेज सेंचुरी थी और अफरीदी का ये रिकॉर्ड करीब 18 सालों तक कोई नहीं तोड़ पाया था। टी-20 के मैच में तो आप 37 बॉल में 100 रन बनाने का सोच सकते हैं, लेकिन 50-50 में ऐसा हो जाए, ये किसी से सोचा भी नहीं जाता। क्योंकि ऐसा करना न सिर्फ मुश्किल था, बल्कि एक तरह नामुमकिन भी था, जिसे शाहिद अफरीदी ने मुमकिन कर दिखाया था। 

 

 

11 छक्के और 6 चौंके लगाए थे

अपनी सेंचुरी इनिंग में शाहिद अफरीदी ने 11 छक्के और 4 चौंके लगाए थे। इसका मतलब कि अफरीदी हर बॉल पर बॉउंड्री लगा रहे थे। अफरीदी की इनिंग देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय श्रीलंका टीम की क्या हालत हुई होगी। अफरीदी ने जिस समय ये कारनामा किया, उस समय उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। इस ताबड़तोड़ इनिंग में अफरीदी ने 40 बॉलों का सामना किया था और 102 रन बनाए थे। सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का ये रिकॉर्ड अफरीदी के नाम करीब 18 साल तक रहा। अफरीदी की इसी इनिंग की बदौलत उस समय पाकिस्तान 371/9 रन का स्कोर खड़ा कर पाया था। 

इंडिया के खिलाफ 45 बॉलों में जड़ी थी सेंचुरी

अफरीदी दुनिया में अपने छक्के और इसी तरह की ताबड़तोड़ इनिंग के लिए जाने जाते हैं। एक बार अफरीदी इंडिया के खिलाफ भी 2006 में ऐसा कारनामा कर चुके हैं। उस समय अफरीदी ने मात्र 45 बॉलों में 102 रन बनाकर अपनी सेंचुरी जड़ी थी। इसके बाद उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 बॉलों में अपनी सेंचुरी लगाई थी।

वनडे में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बैट्समैन: 

  • एबी डिविलियर्स (2015) : सिर्फ 31 बॉलों में vs वेस्टइंडीज
  • कोरी एंडरसन (2014) : सिर्फ 36 बॉलों में vs वेस्टइंडीज
  • शाहिद अफरीदी (1996) : सिर्फ 37 बॉलों में vs श्रीलंका

Created On :   4 Oct 2017 2:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story