एशिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली, मिस्बाह को छोड़ा पीछे

virat kohli became the player with most runs as captain in asia, surpassed former pakistan captain misbah-ul-haq
एशिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली, मिस्बाह को छोड़ा पीछे
एशिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली, मिस्बाह को छोड़ा पीछे
हाईलाइट
  • इसस पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम था।
  • कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं।
  • भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम था।

रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 27 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने कप्तान के तौर पर 42 मैचों की 69 पारियों में 4233 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 65.12 का रहा है। विराट के नाम 17 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने अपनी कप्तानी में 56 मैचों में 51.39 की औसत से 4214 रन बनाए हैं। भारत के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी करते हुए 3454 रन बनाए हैं। वहीं लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर ने 47 मैच में 3449 रन बनाए हैं। हालांकि पूरे विश्व के कप्तानों में कोहली अभी काफी पीछे हैं।

पूरे विश्व की बात की जाए तो टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 109 मैचों में कप्तानी करते हुए 8659 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एलन बॉर्डर दूसरे स्थान पर हैं। बॉर्डर ने 93 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 6623 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पोंटिंग इस फहरिस्त में तीसरे स्थान पर हैं। उनके अपनी कप्तानी में 77 मैचों में 6542 रन बनाए हैं। 

इसके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड (74 मैच, 5233 रन) न्यूजिलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ( 80 मैच, 5156 रन), इंग्लैंड के एलस्टेयर कुक (59 मैच, 4844 रन) और ब्रायन लारा (47 मैच, 4233 रन) का नाम आता है। इस लिस्ट में कोहली आठवें नम्बर पर हैं। 

Created On :   13 Oct 2018 9:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story