youth olympic 2018 : क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंडियन गर्ल्स, फाइनल में लक्ष्य

youth olympic 2018: Indian girls hockey team reached in quarter-finals, lakshya in finals
youth olympic 2018 : क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंडियन गर्ल्स, फाइनल में लक्ष्य
youth olympic 2018 : क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंडियन गर्ल्स, फाइनल में लक्ष्य
हाईलाइट
  • प्रि-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

डिजिटल डेस्क, ब्यूनस आयर्स। इंडियन गर्ल्स हॉकी टीम ने यूथ ओलम्पिक खेलों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने गुरुवार देर रात पूल-ए में खेले गए प्रि-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया। पूल-ए में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस पूल में अर्जेटीना की टीम पहले स्थान पर है। 

मुमताज खान ने दागा पहला गोल
इंडियन गर्ल्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरे ही मिनट में गोल दागा। मुमताज खान ने पहला गोल करते हुए टीम का खाता खोला। इसके बाद,10वें मिनट में कायला डी वाल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला गोल दाग कर उसका स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इसी मिनट में रीत के गोल से भारत ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 2-1 से बढ़त हासिल की। लालरेमसियामी ने 12वें मिनट में भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल दागा। इस के अगले मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोल कर टीम का स्कोर 4-1 पहुंचा दिया। 

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। मुमताज ने 17वें मिनट में फिर गोल दागते हुए टीम क 5-1 से आगे कर दिया। एंजेला वेल्हाम ने 19वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल करते हुए उसका स्कोर 5-2 किया। लेकिन भारतीय टीम के आगे दक्षिण अफ्रीका की हॉकी स्टिक कमजोर रही और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। 

पुरुष एकल के फाइनल में लक्ष्य
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुषों एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में प्रवेश के साथ लक्ष्य ने अपने लिए पदक भी पक्का कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गुरुवार देर रात हुए मैच में लक्ष्य ने जापान के कोडाई नाराओका को 2-1 से हराया। एक घंटे और 15 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य ने जापानी खिलाड़ी को 14-21, 21-15, 24-22 से मात दी। गोल्ड मेडल के लिए अब लक्ष्य की भिड़ंत फाइनल मुकाबले में चीन के ली शेफेंग से होगी। 


 

Created On :   12 Oct 2018 1:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story