इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे जहीर खान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी फिक्स हो गई है। वे दोनों 27 नवम्बर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस कपल ने IPL-10 का सीजन खत्म होते ही सगाई कर ली थी। तभी से मीडिया और उनके फैन्स को शादी की तारीख का इंतजार था। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया। इस शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और बिजनेसमैन की बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं।
कौन है सागरिका घाटगे?
सागरिका सबसे पहले साल 2007 में आई फिल्म "चक दे इंडिया" में हॉकी खेलते नजर आईं थी। इसके बाद वह साल 2009 में फिल्म "फॉक्स" में उर्वशी माथुर के किरदार में नजर आ चुकी हैं। साल 2012 में वह एक्टर्स इमरान हाशमी के साथ फिल्म "रश" में लीड रोल करते हुए नजर आईं। वहीं सागरिका मराठी फिल्म "प्रेमाची गोष्ट" में भी काम कर चुकी हैं। मराठी के अलावा सागरिका पंजाबी फिल्म "दिलदारियां" में भी नजर आईं थी।
ईशा शरवानी के साथ भी रहे अफेयर्स
सागरिका घाटगे के साथ आने से पहले जहीर खान का नाम अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है ईशा शरवानी और जाहिर खान दोनों एक दूसरे के साथ करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन ये खबरें अफवाह बनकर ही रह गईं।







Created On :   14 Sept 2017 6:51 PM IST