IND vs ENG 5th Test: भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखने केनिंग्टन ओवल पहुंचे रोहित शर्मा, क्या भारत को पांचवें टेस्ट में दिलाएंगे जीत? वीडियो वायरल

भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखने केनिंग्टन ओवल पहुंचे रोहित शर्मा, क्या भारत को पांचवें टेस्ट में दिलाएंगे जीत? वीडियो वायरल
  • भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखने पहुंचे रोहित शर्मा
  • क्या भारत को पांचवें टेस्ट में दिलाएंगे जीत?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। और भारत ने बढ़त बना ली है। इसी बीच भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंदन पहुंचे हैं। केनिंग्टन ओवल के मैदान से रोहित शर्मा का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रोहित शर्मा मैदान के बाहर पहुंचकर अपनी टिकट चेक करवाते और मैदान में एंट्री लेते दिख रहे हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया को सपोर्ट करने गए हैं। अब देखना होगी कि क्या रोहित टीम इंडिया की जीत का कारण बनते हैं या नहीं?

रोहित भारत को दिलाएंगे जीत?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 247 के स्कोर पर ढेर हो गई अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है और भारत ने 35 ओवर के खेल के बाद 100 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है। अभी तीसरे दिन का ही खेल चल रहा है और भारत के हाथ में आठ विकेट हैं। भारत की इस मैच पर पकड़ मजबूत है आज के दिन मैदान में रोहित शर्मा की मौजूदगी में अगर टीम इंडिया बेहतर स्कोर बनाती है, तब इस मैच का नतीजा भारत के पक्ष में आ सकता है।

रोहित ने लिया सन्यास

रोहित ने इंस्टाग्राम पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह वनडे खेलना जारी रखेंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय से रोहित पिछले साल ही संन्यास ले चुके हैं। हिटमैन की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है। वहीं ओवल में रोहित एक आम आदमी की तरह स्टेडियम में एंट्री लेते देखे गए। यहां तक कि सिक्योरिटी स्टाफ भी उन्हें नहीं पहचान पाया।

Created On :   2 Aug 2025 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story