GT vs KKR Match Preview: IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR ने अब तक एक ही मैच जीता, GT ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR ने अब तक एक ही मैच जीता, GT ने दिल्ली-लखनऊ को हराया
IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और 2 ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया।

हेड टू डेट रिकॉर्ड

IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं कोलकाता से रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन यहां हर मैच में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलता है। इस मैदान की सतह पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी।

अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं

17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।

Created On :   17 April 2026 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story