पैरा एशियन गेम्स 2026: ओपनिंग सेरेमनी में लहराया तिरंगा, गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और सिमरन बने भारतीय ध्वजवाहक

ओपनिंग सेरेमनी में लहराया तिरंगा, गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और सिमरन बने भारतीय ध्वजवाहक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पैरा एशियन गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह रविवार (18 अक्टूबर) को जापान के आइची नागोया में आयोजित किया गया। समारोह में भारत की ओर से पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा ने भारतीय दल की अगुआई की। दोनों ने नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में तिरंगा थामा। टूर्नामेंट 18 से 24 अक्टूबर तक चलेंगे।

इस महाकुंभ में एशिया के 45 देशों के लगभग 3,000 पैरा-एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 168 खिलाड़ियों का दल भेजा गया है।

एशियन गेम्स के लिए भारत ने 281 सदस्यों का दल भेजा है, जिसमें जिसमें 168 खिलाड़ी और 113 अधिकारी और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। भारतीय दल में 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी हैं, जो 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और बोच्चिया शामिल हैं। हालांकि, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस के कुछ शुरुआती मुकाबले 16 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे।

प्रमोद भगत भारत के सबसे सफल खिलाड़ी

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत भारत के सबसे सफल पैरा शटलरों में से एक हैं। उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिंग में गोल्ड जीता था। उन्होंने 2018 एशियन पैरा गेम्स में सिंगल्स में गोल्ड और डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया। प्रमोद को 2019 में अर्जुन अवॉर्ड, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Created On :   19 Oct 2026 12:32 AM IST

Tags

Next Story