Nagwa Case: बिहार में दो मासूमों की जली हुई मिली लाश, घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस, परिजनों ने लगाए ये आरोप

- एक ही कमरे में मिली दो बच्चों की जली हुई लाश
- ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
- मृतक के परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच राज्य की राजधानी पटना से दिल को झकझोंर कर देने वाली खबर सामने आई है। एक ही कमरे में दो मासूम बच्चों की जली हुई लाश मिली है, इससे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ये घटना जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव की बताई जा रही है।
परिजनों ने हत्या का किया दावा
मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चों के शरीर पर आग से जलाए जाने के स्पष्ट निशाना दिखाई दे रहे हैं। ये मामला आत्महत्या का नहीं हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि किसी साजिश के अंतर्गत दो मासूमों की हत्या कर दी है और सबूत मिटाने के लिए उन्हें जला दिया गया।
इस मामले की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील करके शवों को कब्जे में लिया है। इस केस में पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल की साइंटिफिक तरीके से साक्ष्य जुटाया जा सके।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने जो गंभीर आरोप लगाए है, उनको गंभीरतापूर्व लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आगे बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलने के बाद उन्होंने गहरी नाराजगी जताई है। उनकी मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। फिलहास इस मामले में पुलिस इलाके के लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही परिवार से मिली जानकारी के हिसाब से संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Created On :   31 July 2025 8:16 PM IST