Bihar: खान सर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, BPSC पेपर लीक को लेकर घेरा, कहा- 'हमारा ब्याह लीक नहीं हुआ, तुम्हारा पेपर कैसे लीक हो जाता है?'

खान सर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, BPSC पेपर लीक को लेकर घेरा, कहा- हमारा ब्याह लीक नहीं हुआ, तुम्हारा पेपर कैसे लीक हो जाता है?
  • खान सर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना
  • BPSC पेपर लीक को लेकर घेरा
  • कहा- हमारा ब्याह लीक नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय टीचर और यूट्यूबर खान सर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज तो कभी सिस्टम पर तीखे तंज के लिए। इस बार खान सर अपनी गुपचुप तरीके से शादी और बिहार सरकार पर तंज कसने वाले वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। खान सर ने भारत-पाक युद्ध के समय गुपचुप शादी रचाई थी, जिसका खुलासा उन्होंने पहले अपने स्टूडेंट्स और फिर मीडिया के सामने किया।

वायरल वीडियो में BPSC पर साधा निशाना

खान सर का एक क्लासरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के पेपर लीक पर करारा तंज कसा है। वीडियो में खान सर कहते हैं, "हमारी शादी लीक नहीं हुई, लेकिन BPSC का पेपर लीक हो जाता है। शर्म करो!" उन्होंने अपनी शादी को इतना गुप्त रखा कि फॉर्म हाउस के मालिक को भी नहीं पता था। खाना बनाने वालों के फोन पर टेप लगा दी गई थी, ताकि खबर बाहर न जाए।

'पेपर बनाने वालों के फोन पर टेप मारो'

खान सर ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी शादी की खबर करीब महीने तक लीक नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने पुख्ता इंतजाम किए थे। लेकिन BPSC का पेपर बार-बार लीक होता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए सुझाव दिया, "पेपर बनाने वालों के फोन पर टेप मारो, व्यवस्था करो, लीक नहीं होगा।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और खान सर के तंज की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Created On :   7 Jun 2025 11:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story