भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आमरण अनशन पर बैठने की दी धमकी, बिहार सरकार के मंत्री ने एनकाउंटर को बताया गलत

परिवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आमरण अनशन पर बैठने की दी धमकी, बिहार सरकार के मंत्री ने एनकाउंटर को बताया गलत
परिवार अब तक पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर नाराज है। जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी होने तक करेंगे अनशन, परिवार ने सुरक्षा की भी मांग की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सम्राट सरकार और उसकी पुलिस घिरती हुई नजर आ रही है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पीसी में परिवार ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

भरत तिवारी के परिवार की एक महिला सदस्य ने पीसी में कहा सभी दोषी पुलिस और अधिकारी इस घटना में शामिल हैं, जगदीशपुर डीएसपी राजेश शर्मा, शाहपुर थाने SHO राजेश कुमार मालकार, एसआई अंकित आर्यन और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की जब तक गिरफ्तारी नहीं तब मेरी माता, आशा देवी आमरण आसान पर रहेंगी। इस दौरान परिवार ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा मेरे परिवार की सुरक्षा को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। इस केस से संबंधित कोई भी अधिकारी अगर जांच के लिए आ रहे हैं तो वो मुझे सूचित करे। ताकि जांच में सहयोग किया जा सके। मेरे गांव के लोगों पर जो पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किए गए है, उन्हें जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सामने कहा जिन दलित पिछड़ों के लिए उन्हें इतने आवेष में आना पड़ा। कुछ तो बात उनकी भी गलत थी, लेकिन उनका एनकाउंटर गलत हुआ है, जिसे मैं बार-बार दोहरा रहा हूं। मंत्री ने आगे कहा कुछ लोग इसे जातिवाद का एंगल दे रहे हैं। कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं इसलिए एक दलित होने के नाते हम लोग वहां जा रहे हैं कुछ लोग जानबूझकर सम्राट चौधरी को कॉर्नर करना चाह रहे हैं। मंत्री होने के नाते ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम वहां जाएं और इन बातों को स्पष्ट करें।

Created On :   5 July 2026 12:43 PM IST

Tags

Next Story