मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया
  • ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया
  • ट्रस्टी गण ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया

डिजिजटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैदल पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माँ नर्मदा को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी गण ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Created On :   2 May 2025 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story