- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज...
Bihar Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में टूटा 1951 के बाद का रिकॉर्ड, जानिए किस सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के मतदान गुरुवार शाम 5 बजे थम गए। इस फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इन बार इन सीटों पर हुए मतदान में पूराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस बार पहले चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान डले हैं। इसी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की जनता ने इस बार ऐतिहासिक मतदान किए हैं। उन्होंने 1951 के बाद से हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हुए इस एतिहासिक मतदान प्रतिशत के लिए ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बधाई दी है। इस फेज में 1314 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव की इन्हीं सीटों पर कुल 55.81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं, सभी 243 सीटों पर कुल 58.7 प्रतिशत वोट डले थे।
जानिए किन सीटों पर कितना हुआ मतदान?
बेगूसराय जिले की सीटें
बेगूसराय जिले के तहत 7 विधानसभा सीटें आती है, जहां की तेघड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 69.75 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- चेरिया-बरियारपुर-68.83%
- बछवाड़ा-69.67%
- तेघड़ा-69.75%
- मटिहानी-68.60%
- साहेबपुर कमाल-60.66%
- बेगूसराय-66.01%
- बखरी-66.88%
मधेपुरा जिला की सीटें
मधेपुरा जिले में औसतन 65.74 फीसदी वोटिंग हुई। इस जिले के अंतर्गत चार सीटें आती है। इनमें सबसे ज्यादा मतदान 66.56 प्रतिशत आलमनगर सीट पर हुआ हैं।
- आलमनगर- 66.56%
- बिहारीगंज-64.90%
- सिंहेश्वर-66.32%
- मधेपुरा-65.12%
खगड़िया जिला
इस जिले में औसतन 60.65 प्रतिशत मदतान हुए। इसके तहत 4 सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा अलौली सीट पर 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- अलौली-66%
- खगड़िया-65.07%
- बेलदौर-56.30%
- परबत्ता-56.93%
भोजपुर जिला
इस जिले में कुल 53.25 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर कुल 7 सीटें हैं। इनमें से सबसे ज्यादा संदेश सीट पर 58.01 प्रतिशत वोट डले हैं।
- संदेश-58.01%
- बड़हरा-56.95%
- आरा-45.07%
- अगिआंव-49.47%
- तरारी-53.52%
- जगदीशपुर-54.83%
- शाहपुर-55.07%
बक्सर जिला
इस जिले में औसत मतदान-57.39% वोट डले हैं। ब्रह्मपुर-58.11%
- बक्सर-57.74%
- डुमरांव-60.30%
- राजपुर-53.55%
दरभंगा जिला
दरभंगा जिले में औसत मतदान-58.38% वोटिंग हुई।
- कुशेश्वर स्थान-60.73%
- गौरा बौराम-50.80%
- बेनीपुर-59.21%
- अलीनगर-58.05%
- दरभंगा ग्रामीण-58.20%
- दरभंगा-58.29%
- हायाघाट-56.53%
- बहादुरपुर-60.24%
- केवटी-62.06%
- जाले-58.68%
गोपालगंज जिला
गोपालगंज जिले में 64.96 फीसदी मतदान हुए।
- बैकुंठपुर-67.98%
- बरौली-66.46%
- गोपालगंज-63.38%
- कुचायकोट-65.57%
- भोरे-61.05%
- हथुआ-6580
खगड़िया जिला
इस जिले में औसतन 60.65% मतदान हुए।
- अलौली-66.00%
- खगड़िया-65.07
- बेलदौर-56.30%
- परबत्ता-56.93%
लखीसराय जिला
लखीसराय जिले में औसतन 62.76% वोटिंग हुई।
- सूर्यगढ़ा-65.22%
- लखीसराय-60.51%
मुंगेर जिला
यहां पर औसतन 54.90% मतदान हुए।
- तारापुर-58.33%
- मुंगेर-49.84%
- जमालपुर-56.69%
मुजफ्फरपुर जिला
यहां पर औसत 66.07% मतदान हुए।
- गायघाट-56.03%
- औराई-67.58%
- मीनापुर-73.29%
- बोचहां-65.43%
- सकरा-75.35
- कुढ़नी-67.01%
- मुजफ्फरपुर-57.28%
- कांटी-68.88%
- बरुराज-66.29%
- पारू-71.10%
- साहेबगंज-62.63%
नालंदा जिला
नालंदा जिले में औसत 57.58 फीसदी वोटिंग हुई।
- अस्थावां-54.65%
- बिहारशरीफ-53.05%
- राजगीर-60.08%
- इस्लामपुर-59.84%
- हिलसा-60.31%
- नालंदा-60.63
- हरनौत-55.72%
पटना जिला
राजधानी पटना के जिलों में औसतन 55.02 फीसदी वोटिंग हुई।
- मोकामा-62.16%
- बाढ़-59.56%
- बख्तियारपुर-62.55%
- दीघा-39.10%
- बांकीपुर-40.00%
- कुम्हरार-39.52%
- पटना साहिब-58.51%
- फतुहा-59.32%
- दानापुर-55.27%
- मनेर-58.12%
- फुलवारीशरीफ-62.14%
- मसौढ़ी-59.91%
- पालीगंज-63.20%
- बिक्रम-66.95%
सहरसा जिला
यहां पर औसतन 62.65 फीसदी वोटिंग हुई।
- सोनबर्षा-56.17%
- सहरसा-67.03%
- सिमरी बख्तियारपुर-65.72%
- महिषी-60.23%
समस्तीपुर जिला
यहां पर औसतन 67.27 फीसदी वोटिंग हुई।
- कल्याणपुर-71.62%
- वारिसनगर-68.55%
- समस्तीपुर-72.12%
- उजियारपुर-67.51%
- मोरवा-58.22%
- सरायरंजन-70.19%
- मोहिउद्दीननगर-70.40
- विभूतिपुर-58.92%
- रोसेरा-64.22%
सारण जिला
इस जिले में औसतन 61.88 फीसदी वोटिंग हुई।
- एकमा-56.85%
- मांझी-57.21%
- बनियापुर-63.65%
- तरैया-58.25%
- मढ़ौरा-65.51%
- छपरा-56.32%
- गरखा-64.97%
- अमनौर-64.98%
- परसा-66.44%
- सोनपुर-65.03%
शेखपुरा जिला
इस जिले में औसतन 53.45 फीसदी वोटिंग हुई।
- शेखपुरा-55.14%
- बरबीघा-51.54%
सीवान जिला
यहां पर औसतन 57.41 फीसदी वोटिंग हुई।
- सीवान-57.38%
- जीरादेई-56.50%
- दरौली-54.59%
- रघुनाथपुर-51.18%
- दरौंदा-57.42%
- बड़हरिया-61.53%
- गोरियाकोठी-60.00%
- महराजगंज-60.14%
वैशाली जिला
यहां पर औसतन 60.83 फीसदी वोटिंग हुई।
- हाजीपुर-62.00%
- लालगंज-60.17%
- वैशाली-59.00%
- महुआ-54.88%
- राजापाकर-64.59%
- राघोपुर-64.01%
- महनार-54.63%
- पातेपुर-67.23%
Created On :   6 Nov 2025 10:06 PM IST












