Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: बिहार में पहले फेज की वोटिंग समाप्त, चुनाव में हुए बंपर मतदान को लेकर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया

बिहार में पहले फेज की वोटिंग समाप्त, चुनाव में हुए बंपर मतदान को लेकर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया
पहले फेज में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। इस बार राज्य में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। इसी को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग आज शाम 5 बजे समाप्त हो गई है। इस फेज में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। इस बार राज्य में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। इसी को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। किशोर का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार हुई ज्यादा वोटिंग यह दर्शाता है कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और राज्य में नई व्यवस्था आने वाली है।

आपकों बताते चलते है कि पिछले चुनाव में इन्हीं 121 सीटों पर 55.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इस बार 64.46 फीसदी वोटिंग हुई हैं। नवनिर्मित प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पूरे दम के साथ मैदान में हैं। अब यह देखना होगा कि उनकी पार्टी कितने सीटों पर जीत हासिल कर रही है।

महागठबंधन पर मार्क्सवादी ने की टिप्पणी

दूसरी तरफ, महागठबंधन के नेताओं के दावों पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासिचव एमए बेबी ने आज कहा कि उनके अभियान को बिहार की जनता ने खूब सहारा हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जनता खासकर युवा 'नफरत की राजनीति' को नकार रहे हैं।

माकपा महासचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट में लिखा कि महागठबंधन ने लोगों की कल्याणकारी और आजीविका के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा, "महागठबंधन अभियान को बिहार के लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम लोगों के कल्याण और आजीविका के मुद्दों को सफलतापूर्वक सामने लाने में सफल रहे हैं।"

बिहार में होगा बदलाव- मुकेश सहनी

महागठबंधन के सहयोग वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने भी प्रतिक्रिया दी हैं। उनका कहना है कि बिहार में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। हमें सूचना मिली है कि इस बार बंपर मतदान हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरे प्रदेश में बदलाव होने वाला है। और महागठबंधन की सरकार बन रही है।

Created On :   6 Nov 2025 8:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story