बिहार विधानसभा चुनाव 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर कसा तंज, कहा- 'जनता ने पहले ही चरण में इनका सुपड़ा साफ'

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर कसा तंज, कहा- जनता ने पहले ही चरण में इनका सुपड़ा साफ
भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार की शाम को पटना में पीसी की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा यहां की जनता ने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने वाले वोटरों का आभार जताया।

डिजटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसी बीच बिहार भाजपा वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा एनडीए 121 में से 100 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से कोई भी चुनाव नहीं जीत रहा है। उसके बाद उन्होंने कहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में भी कोई सदस्य विधायक नहीं बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने 2010 के विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड टूटने की बात कही।

मतदान को लेकर सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार की शाम को पटना में पीसी की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा यहां की जनता ने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने वाले वोटरों का आभार जताया। आपको बता दें, आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए वोट डाले गए। वहीं, शाम 5 बजे तक पहले फेज के लिए 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

महागठबंधन का सुपड़ा साफ- डिप्टी सीएम

गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सम्राट चौधरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा इस बार महागठबंधन का पहले चरण में ही सुपड़ा साफ हो गया है। 2025 के चुनाव में राजद और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा। दोनों ही बिहार से फिनिश हो चुकी हैं।

पहले चरण में इन दिग्गजों की परीक्षा

पहले चरण में मुंगेर जिले में आने वाली तारापुर विधानसीट पर वोटिंग हुई। इस सीट पर एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा के प्रत्याशी सम्राट चौधरी मैदान में हैं। वहीं, लालू परिवार से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर (वैशाली) से खड़े हैं। दूसरी ओर जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव महुआ (वैशाली) सीट से हैं यहां गुरुवार को पहले चरण में मतदान हुआ।

Created On :   6 Nov 2025 10:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story