बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दीपांकर भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बिहार में बेरोजगारों का उड़ा रहे मजाक

दीपांकर भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बिहार में बेरोजगारों का उड़ा रहे मजाक
भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनावी जन सभा को संबोधित किया। यह सभा उन्होंने बुधवार को अरवल के कलेर, उसरी और तेलपा में इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी महानन्द सिंह को भारी मतों से जिताने की बात कही।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का प्रचार जारी है। इसी बीच महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनावी जन सभा को संबोधित किया। यह सभा उन्होंने बुधवार को अरवल के कलेर, उसरी और तेलपा में इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी महानन्द सिंह को भारी मतों से जिताने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। दीपांकर ने कहा मोदी जी बिहार में पकौड़ा तलने की बात कह कर यहां के बेरोजगारों का मजाक उड़ा रहे हैं। और अब उन्होंने रील बनाने और मस्त रहने का नुस्खा दे दिया हैं।

हम नौकरी देते हैं तो उस पक सवाल उठाते हैं- दीपांकर

भाकपा माले के महासचिव ने कहा जब इंडिया गठबंधन बिहार के लोगों को सरकारी नौकरी देने की बात करता है तो उस पर भी ये लोग सवाल उठाते हैं। जब हमने हर परिवार को पक्की नौकरी और सुनिश्र्चित रोजगार देने की बात की तो इन्होंने कहा पैसा कहां से लाओगो? भूमिहीनों के आवास के लिए जमीन की मांगते हैं, तो कहते थे कि जमीन कहां हैं? आज अडानी को जमीन मुफ्त में दे रहे हैं। कोई इनसे पूछे यह जमीन कहां से आई। हम गरीबों के खून-पसीने की कमाई अडानी को लटाने नही देंगे। इसके बाद उन्होंने पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा आरके सिंह ने 60000 करोड़ रुपए का घपला किया है। इस पर न ही प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री सभी ने चुप्पी साध रखी है।

'जहां झुग्गी, वहीं मकान' के वादों का क्या हुआ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार में एनडीए के पक्ष में प्रचार करने आ रही हैं। इस पर दीपांकर ने कहा दिल्ली में अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही हैं और यहां प्रचार करने आ रही हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाओं के पहले वादा किया था कि वह प्रवासी बिहारी मजदूरों से 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' का वादा किया था।

इसी नाम पर बिहारियों ने उनको वोट किया था। आज वह दिल्ली से बिहार के लोगों को भगाने में लगी हुई हैं। मोदी जी ने भी कहा था कि 2022 तक कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। सबको पक्का मकान मिलेगा। अब उनसे पूछा जाए कि उनके वायदों व नारों का क्या हुआ?

भाकपा माले के महासचिव ने क्या प्रश्न उठाए?

भट्टाचार्य यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे भी प्रश्नों की बौछार करते गए। उन्होंने कहा 20 सालों से पटना में एनडीए की सरकार है और एक साल से दिल्ली में सरकार है इन्होंने क्या किया? लेकिन जब वे बिहार आते हैं तो 20 साल पहले जंगलराज की बातें करते हैं। इसके साथ यह भी बोलते हैं हम अगले 20 साल में बिहार को विकसित कर देंगे ऐसा सपना दिखाते हैं। वे इस बात का जवाब क्यों नहीं देते हैं कि उनके राज में बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और कर्ज का बोझ बढ़ा है, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खस्ता है। भ्रष्ट्रचार का बोल बाला है।

लोगों को लुभाने के लिए 10 हजार दे रही एनडीए

दीपांकर ने कहा एनडीए वाले सोचते हैं कि चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को दस हजार रुपए देकर उनका वोट अपने पाले में कर लेंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। महिलाएं जानती हैं कि भाजपा-जेडीयू वाले उनकों ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए महिलाएं अब नारा लगा रही हैं कि दस हजार में दम नहीं, कर्ज मुक्ति से कम नहीं। उन्होंने कहा बिहार बिकने वाला नहीं, न ही कभी बिकेगा, लड़ा है, लड़ेगा और जीतेगी। उन्होंने कहा बाबा साहेब के संबिधान ने हमें एक वोट देने का अधिकार दिया है, एसआईआर उसी मताधिकार पर हमला था। हम उसके खिलाफ लड़े। उन्होंने ललन सिंह और सम्राट चौधरी जैसे नेताओं को आड़े हांथों लिया। ये नेता खुलेआम गरीबों को वोट देने से रोकने का ऐलान कर रहे हैं। ऐसी ताकतों से भी निबटना है।

Created On :   6 Nov 2025 1:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story