बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीएम हिमंता सरमा ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- एसआईआर का विरोध करने वाले बांग्लादेश में जाकर...

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। राज्य में प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। इसी बीच चुनावी रण में एनडीए के पक्ष में प्रचार करने लिए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे। आज उन्होंने पश्चिमी चंपारण के रामनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा राहुल को बांग्लादेश और ओवैसी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। सीएम ने एसआईआर का विरोध करने वाले राहुल गांधी को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा अगर घुसपैठियों के वोट से प्रधानमंत्री बनना है, तो आपको भी बांग्लादेश चले जाना चाहिए।
बिहार में मुख्यमंत्री बनने को लेकर सीएम ने क्या कहा?
सीएम ने असुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुसलमान मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं। जनता जिसे चुनती है वही मुख्यमंत्री बनता है। यहां तुम्हारी दाल गलने वाली नहीं है। जो इस तरह की बातें करते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। ओवैसी पर तीख हमला बोलते हुए उन्होंने राम-लक्ष्मण का उदाहरण दिया। कहा जो इनकी पूजा करते हैं वही बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। इसके बाद उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ की। यहां एनडीए की सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दे रही है। असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा कब्जाई गई जमीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा लगभग एक लाख एकड़ जमीन इन्होंने अपने कब्जे में ले रखी हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बनने पर लगभग आधी जमीन मक्त कराई गई है।
यह भी पढ़े -EC के बाद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर हरियाणा CM ने किया पलटवार, कहा - 'झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे
राज्य मंत्री सतीश ने अपनी सरकार के गिनाए काम
बिहार में मुख्यमंत्री बनने को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। हर क्षेत्र में एनडीए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार बनने के बाद हर प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी भी घर के बच्चे को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, निवर्तमान विधयक पद्मश्री भागीरथी देवी, जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार, पंकज झुनझुनवाला, भूपेन्द्र जयसवाल, बीरेंद्र, बिट्टू सिंह, प्रमोद साह, संजय मिश्रा, अविनाश कुमार समेत अन्य कई भाजपा व एनडीए गठबंधन के नेता मौजूद रहें।
Created On :   5 Nov 2025 8:47 PM IST














