बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान के बाद ये क्या बोल गए चिराग पासवान! क्या बिहार में होगा बड़ा खेला

- बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा
- राज्य की 121 सीटों पर डाले गए वोट
- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया ये बड़ा दावा
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में गुरुवार शाम को पहले चरण के मतदान में 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद अब 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी दलों ने कमर कसी ली है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने 14 नवंबर को घोषित होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एनडीए की जीत की बात कही है।
यह भी पढ़े -मुश्किल में फंसी इमरान खान की बहन, 8वां गैरजमानती वारंट जारी; कोर्ट ने संपत्तियों का मांगा ब्यौरा
बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार - चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "जिस तरह से रुझान आ रहे हैं, एक बात स्पष्ट है जिसमें कहीं कोई शंका नहीं है कि 14 तारीख के बाद परिणाम के बाद एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम लोग पिछले 20 दिनों से प्रचार कर रहे हैं। जिस तरह से प्रथम चरण का मतदान संपन्न हुआ है, इससे हमारा विश्वास और बढ़ गया है कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग बढ़ रहे हैं।"
चिराग पासवान ने आगे कहा, "बिखरा हुआ महागठबंधन, झूठे वादों को लेकर जिस तरह से जनता के बीच गया और कहा कि हर परिवार को सरकारी रोजगार दे देंगे, बिहार की जनता ज्यादा समझदार है। वो जानती है कि यदि राज्य का बजट इतना है और आप इतनी सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर सकते। ये सारी बातें जनता समझ रही है। ऐसे में मैं मानता हूं कि इस बार हमारा NDA गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। दूसरे चरण की समाप्ति आते-आते इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा बढ़ने जा रहा है।"
यह भी पढ़े -'1800 करोड़ की जमीन 300 करोड़ में बेचना सही नहीं', पुणे की महार वतन भूमि विवाद पर बोले रामदास आठवले
बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा
बता दें, बिहार में पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 1314 प्रत्याशी की किसमत ईवीएम में कैद हो गई है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। दूसरे चरण में बिहार की शेष 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। इसके बाद यह साफ हो जाएगा की राज्य में एनडीए या महागठबंधन की सरकार बनेगी या फिर बिहार की सियासत में कुछ बड़ा खेला देखने को मिलेगा।
Created On :   6 Nov 2025 8:44 PM IST












