युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, बोला मुझसे गलती हो गई

डिजिटल डेस्क, सिवनी। सिवनी के छपारा थाना अंतर्गत भीमगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। युवक ने फांसी लगाने के पहले एक वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक ने अपनी मौत के कारणों के पीछे अपनी कथित प्रेमिका के द्वारा हरिजन थाना में की गई शिकायत को लेकर बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बंटी चौधरी नामक युवक ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बंटी यह कहता नजर आ रहा है कि उसका एक युवति से प्रेम प्रसंग था, जिसने उसे धोखा दिया है ।
वह उसे प्रताड़ित करता था ।इस बात को वह स्वीकार करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है ।उसका कहना है कि उस गलती हो गई है। इसलिए वह फांसी लगा रहा है।युवक ने बताया कि हरिजन थाने में युवती ने उसके खिलाफ शिकायत की है जिसको लेकर थाने से बार-बार फोन आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल का कहना है कि प्रकरण कायम किया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Created On :   14 Aug 2024 9:46 AM IST













