MPPSC Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के फाइनल परिणाम किए जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के फाइनल परिणाम किए जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप
आयोग ने 229 पदों पर वैंकेसी निकाली थी। इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। मौजूदा वक्त में वे मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। इस परीक्षा में अजित मिश्रा ने 1575 अंकों में से 966 अंक हासिल किए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके लिए आयोग ने 229 पदों पर वैंकेसी निकाली थी। इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। मौजूदा वक्त में वे मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। इस परीक्षा में अजित मिश्रा ने 1575 अंकों में से 966 अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान रहे हैं। उन्होंने ने 941.75 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे पायदान पर सागर के यशपाल स्वर्णकार रहे हैं। उन्हें 909.25 अंक मिले हैं।

एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. आर पंचभाई ने कहा कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 229 रिक्त पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसके लिए 197 पदों पर सिलेक्शन किया गया है। वहीं, 7 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को लिए खाली है।

प्रारंभिक एग्जाम के बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई थी। इसके परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया था। चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच हुए थे।

महिलाओं ने फिर किया कमाल

इस परीक्षा में कुल 19 पदों में से सिर्फ 6 पद उनके लिए आरक्षित थे। लेकिन उन्होंने अपनी योग्यता के बल के आधार पर 13 पदों पर चयन हुआ हैं। इस रिजल्ट की खास बात यह रही कि टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल रही है। वहीं, टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवार शामिल रहे।

टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम कुल अंक

  1. अजीत मिश्रा (EWS)- 966
  2. भुवनेश चौहान- 941.75
  3. यशपाल स्वर्णकार- 909.25
  4. अभिषेक जैन- 889.25
  5. अनुराग गुर्जर- 888.25
  6. प्रिया अग्रवाल - 885
  7. अर्पिता राय- 869.50
  8. सूरज सिंह- 862.50
  9. कल्पेश सिंह- 862
  10. अदिति जैन- 861.75

Created On :   9 Nov 2025 12:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story