- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी सांसद के भाई ने कुएं में...
MP News: बीजेपी सांसद के भाई ने कुएं में कूदकर किया सुसाइड, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के खण्डवा- बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल ने आत्महत्या कर ली है। पाटिल का शव उनके गांव बोहरडा में स्थित उनके खेत के कुएं से निकाल लिया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पहली दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
यह भी पढ़े -BJP सांसद अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
डेड बॉडी का होगा पोस्टमार्टम
विश्वनाथ पाटिल के शव को बुरहानपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है ताकि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम किया जा सके। कुएं से शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस खबर के तूल पकड़ते ही बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक भोलड़ा गांव स्थित घर पहुंच गए। वहीं, आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ ऊर्फ बाडू पाटिल सुबह करीब 4 बजे अपने खेत की ओर रवाना हुए और कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। इसके बाद मौके पर कलेक्टर और एसपी खुद पहुंचे। पाटिल के शव को लगभग तीन घंटे की मेहनत के बाद गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़े -'आदेश प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या बड़े नेता...' BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे ने लोगों को कुचला, पिता ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी
सांसद के भाई ने क्यों की खुदकुशी?
विश्वनाथ पाटिल का शव मिलने के बाद सब यही जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने आत्महत्या करने का कदम क्यों उठाया? यहां एक बात साफ कर दें कि, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
Created On :   22 April 2026 1:55 PM IST













