MP News: लैंड पूलिंग के खिलाफ किसान संघ का 18 से उज्जैन में घेरा डालो आंदोलन, 10 को जिलों में दिया जाएगा ज्ञापन

लैंड पूलिंग के खिलाफ किसान संघ का 18 से उज्जैन में घेरा डालो आंदोलन, 10 को जिलों में दिया जाएगा ज्ञापन
  • भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने उज्जैन में की प्रेस कांफ्रेंस
  • लैंड पूलिंग के खिलाफ किसान संघ करगा आंदोलन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने उज्जैन में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार से किसान संघ ने लैंड पुलिंग एक्ट व खेतों में स्थाई निर्माण को लेकर अपनी राय स्पष्ट करने का आग्रह किया गया। लेकिन अब तक सरकार ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। हमारे पास आंदोलन ही समाधान का एकमात्र रास्ता है। 10 नवंबर को मालवा प्रांत के सभी जिला केंद्र पर लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। 18 नवंबर को उज्जैन जिले में "घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन" अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा।

आंजना ने कहा कि 1300 किसानों की आपत्ति के निराकरण के कोई दस्तावेज नहीं दिए जा रहे , ना संभागायुक्त के यहां रिवीजन याचिका ली जा रही ।आंजना ने कहा कि लैंड पुलिंग कानून का विरोध राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह किसान के अस्तित्व, उसकी पीढ़ियों और उसके स्वाभिमान से जुड़ा प्रश्न बन चुका है और सबसे बड़ी बात-राष्ट्र की विचारधारा से जुड़ा भारतीय किसान संघ स्वयं सड़क पर उतरकर विरोध कर रहा है। 17 गांवों के किसानों के बीच किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने दीपावली मिलन में कहा कि सरकार जब तक लैंड पुलिंग कानून व सिंहस्थ में स्थाई निर्माण पर अपनी राय स्पष्ट नहीं करेगी तब तक सिंहस्थ क्षेत्र में निजी भूमि पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा । किसानों की मातृशक्ति आगे आकर निर्माण कार्य करने से रोकेगी।

घेरा डालो में क्या करेगा संघ?

घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन के तहत उज्जैन के प्रशासनिक भवन में किसान परिवार डेरा डालेंगे। जब तक लैंड पुलिंग कानून वापसी का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक यहीं रहेंगे। यहीं, भोजन बनायेंगे, खायेंगे और विश्राम करेंगे। इसमें मालवांचल के किसान, उनके परिवार जन, संत समाज, अन्य सभी जो भी किसानों को समर्थन करते हैं सभी हजारों की तादाद में शामिल होंगे।

Created On :   7 Nov 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story