मध्यप्रदेश चुनाव: पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों और वचनपत्र को लेकर कांग्रेस लडेगी और जीतेगी विधानसभा का चुनाव

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों और वचनपत्र को लेकर कांग्रेस लडेगी और जीतेगी विधानसभा का चुनाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल/खरगोन। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव ने बताया कि 15 महिने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कार्यकर्ता यह विधानसभा चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को भी गांव गांव में उजागर करेंगे। यादव ने आज शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र कसरावद के ग्राम मछलगांव, अंदड, जामन्या, चौंडी, अहिरखेडा और रोडिया में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर जनसंपर्क भी किया।

मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे अरूण यादव ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महिने की सरकार ने अनेक उपलब्धियों को हासिल किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी थी। एक हजार गौशालाओं का निर्माण कराया था। कन्या विवाह योजना की राशि भी 51 हजार रूपये बढायाी थी। हितग्राही मूलक योजनाओं की पेंशन दुगुनी कर 1200 रूपये सुनिश्चित कर दी गयी थी। शुद्ध के लिये युद्ध चलाया था। पुजारियों का मानदेय 3 हजार रूपये किया था।

अरूण यादव ने ग्रामीणों, किसानों और आदिवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बिजली की दरों को सस्ता कर 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी जाएगी। 200 यूनिट बिजली का हाफ बिल देना होगा। किसानों को सिंचाई के लिये भी 5 हार्सपावर का बिजली बिल कांग्रेस की सरकार माफ करेंगी। 10 हार्सपावर का बिजली बिल आधा ही लगेगा। किसानों को 12 घंटे बिजली देगे और 2600 रूपये प्रति क्विंटल गेहूॅ खरीदी का न्यूनतम मूल्य रखेगे। किसानों के खिलाफ बिजली के मामले में दर्ज शिकायतें और मुकदमें समाप्त करेंगे। उन्होेने ग्रामीणों से आव्हान किया कि वे किसानों, मजदूरों, गरीबों और पिछडों की हितैषी एकमात्र पार्टी कांग्रेस को जिताएं और प्रदेश में अपनी सरकार बनाये।

Created On :   27 Oct 2023 8:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story