MP Congress protest: युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन

युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन
मप्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में एसआईआर को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचनआयोग का घेराव करने पहुंचे। नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में एसआईआर को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचनआयोग का घेराव करने पहुंचे। नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की हल्की झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया । प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार भी की गई। जिससे बैरिकेटिंग पर चढ रहे लोग गिर गए।

प्रदर्शन जब बढ़ा तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनको बस में बैठाकर वापस भेजा गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मांग पत्र सौंपने जा रहे थे। लेकिन सरकार ने युवाओं पर दमन किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित क्षेत्रों में नाम जोड़े जा रहे हैं, जबकि विपक्षी इलाकों में काटे जा रहे। लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस युवा अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि आज आपका वोट खतरे मे है। राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन कर रहे। भाजपा सारो हथकंडे अपना रही है। इलेक्शन कमीशन सरकार के दलाल की तरह काम कर रही है। ये लड़ाई हर गली कूचे तक जाएगी। वोट का अधिकार किसी का नहीं छीनने दिया जाएगा। युवा हर परिस्थिति को बदल सकता है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़ की टी शर्ट पहनकर पहुंचे थे।

Created On :   28 Nov 2025 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story