मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रत्येक साथी मतगणना स्थल पर अपनी पूरी क्षमता से मौजूद रहेगा - डॉ. विक्रांत भूरिया

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रत्येक साथी मतगणना स्थल पर अपनी पूरी क्षमता से मौजूद रहेगा - डॉ. विक्रांत भूरिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल| मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं झाबुआ से कांग्रेस के प्रत्यशी डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रदेश भर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतगणना स्थल पर मज़बूती से डटे रहने की अपील की है जिसके लिए पहले एक लिखित पत्र भी जारी किया गया है।

डॉ. भूरिया ने पूरे कार्यकर्ताओं के लिए वीडियो जारी कर यह अपील की है जिसमे उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मतगणना स्थल पर सुबह 6 बजे तक गिनती पूरी होने तक पूरे दम-खम से बने रहना है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई पड़ने की स्थिति में प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना देने और मौके पर डटे रहने की नसीहत दी है।

डॉ. भूरिया ने दावा किया है कि एग्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़े केवल पैसों से दुरुपयोग कर तैयार किया गया एक छल प्रपंच है जिसमे किसी भी कार्यकर्ता को ध्यान नहीं देना है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ मज़बूती से खड़ी रही है अब हमें मतगणना पर पूरा ध्यान देना है।

Created On :   2 Dec 2023 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story