Maharashtra News: हावड़ा दुरंतो, संतरागाछी और हटिया एक्सप्रेस समेत चार ट्रेन रहेंगी रद्द, झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्यों का असर

डिजिटल डेस्क, पुणे। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा में पैसेंजर यार्ड में होने वाले कार्यों के कारण विभिन्न ट्रेन नवंबर-दिसंबर में रद्द रहेंगी। इनमें पुणे से चलने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े -नौकरी-सैलरी पर पीएम मोदी के बयान से गरमाई सियासत, राहुल का पलटवार- 'ये आरोप नहीं, आपका कबूलनामा है'
रेलवे के अनुसार ट्रेन 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर को पुणे से, जबकि ट्रेन 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर को हावड़ा से रद्द रहेंगी। इसी तरह ट्रेन 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को पुणे से और 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को संतरागाछी से रद्द रहेंगी।
यह भी पढ़े -रानी लक्ष्मीबाई ने अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया, जयंती पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन
मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को पुणे से, जबकि 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को हटिया से नहीं चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे और ट्रेन 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस 16 दिसंबर को हावड़ा से रद्द रहेगी।
Created On :  

