हनी ट्रैप: जीतू सोनी के होटल पर चला इंदौर नगर निगम का बुलडोजर

Accused jitu soni in honey trap matter property demolished by indore municipal corporation
हनी ट्रैप: जीतू सोनी के होटल पर चला इंदौर नगर निगम का बुलडोजर
हनी ट्रैप: जीतू सोनी के होटल पर चला इंदौर नगर निगम का बुलडोजर

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हनी ट्रैप में फंसे अखबार के मालिक जीतू सोनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इंदौर नगर निगम ने आज (गुरुवार) सुबह सोनी के तीन होटलों पर बुलडोजर चलाया है। इनमें गीता भवन चौराहा स्थित माई होम-ए बार भी शामिल है। इससे पहले नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

वहीं इंदौर नगर निगम जीतू सोनी के चार अवैध इमारतों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिन चार संपत्तियों को तोड़ा जा रहा है उनमें माई होम होटल, तुकोगंज इलाके में होटल बेस्ट वेस्टर्न, जंजीर स्क्वायर में ओ2कैफे और उनका बंगला जग विला शामिल है। कार्रवाई के लिए नगर निगम ने 12 पोकलेन मशीन, 250 निगमकर्मी और 250 मजूदरों की टीम बनाई है। इसके अलावा वाइब्रेटर, गैस कटर, ट्रैक्टर और डंपर आदि भी शामिल हैं। 

 

लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी अभी फरार चल रहे हैं। उनके खिलाफ मानव तस्करी, ब्लैकमेलिंग, आर्म्स एक्ट और ठगी के 9 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापेमारी कर 60 से ज्यादा महिलाओं को छुड़ाया था। सभी महिलाएं गलत काम करवाया जाता था।     
 


 

Created On :   5 Dec 2019 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story