बच्चों का विवाद बड़ों के मारपीट तक पहुंचा, मामला दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमरावती बच्चों का विवाद बड़ों के मारपीट तक पहुंचा, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, अमरावती । मामूली बात को लेकर दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते ही मामला इतना बढ़ गया कि चांदुर रेलवे निवासी राठोड और जाधव परिवार आपस में एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों गुट के 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक चांदुर रेलवे पुलिस थाना क्षेत्र के लालखड़ी निवासी सुमेर राठोड के घर के सामने हमेशा एक श्वान बंधा रहता है,जो आनेजानेवाले लोगों पर भौंकता रहता है।

बुधवार की सुबह राहुल जाधव का बेटा स्कूल जा रहा था। तभी सुमेर राठोड का बेटा भी घर के सामने ही खड़ा था। दोनों के बीच विवाद हुआ लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद ठाकुर और जाधव परिवार के सदस्य आमने-सामने आए। दोनों गुट के बीच जोरदार मारपीट हुई। इसमें 6 लोग जख्मी हुए। कुछ समय के लिए परिसर में तनाव की स्थिति थी। इसकी सूचना चांदुर रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत किया गया। जाधव नामक महिला द्वारा दी गई शिकायत पर सुमेर राठोड, किशोर मोहन राठोड़ और अतुल राठोड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं सुमेर राठोड की शिकायत पर राहुल जाधव, विजय जाधव, सतीश जाधव और अतीश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।     
 

Created On :   11 Aug 2022 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story