नागपुर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज , 291 नए केस, 2 की मृत्यु

Nagpur fast growing corona patients, 291 new cases, 2 deaths
नागपुर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज , 291 नए केस, 2 की मृत्यु
खतरा नागपुर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज , 291 नए केस, 2 की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ रही है। 76 से ज्यादा मरीज विविध अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। इस बीच बुधवार को  दो मरीजों की मृत्यु ने चिंता को और बढ़ा दिया। पिछले 24 घंटे में नागपुर जिले में 291 पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं। 

दोनों मरीज लक्ष्मीनगर जोन के 
नागपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले दोनों मरीज लक्ष्मीनगर जोन के हैं। मृतक में एक 78 वर्षीय और दूसरा 89 वर्षीय पुरुष है। इसमें एक मरीज खामला और दूसरा मरीज वर्धा रोड स्थित गोविंदनगर परिसर निवासी है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

2924 लोगों की जांच हुई
जिले में बुधवार को 2924 लोगों की कोरोना जांच हुई। शहर में 183 और ग्रामीण में 108, कुल 291 नए कोरोना संक्रमित मिले। 214 मरीज कोरोना मुक्त हुए। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 10 हजार 342 पर पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1644 है। 76 मरीज मेयो, मेडिकल, एम्स सहित विविध कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। 1508 कोरोना बाधितों में कोई लक्षण नहीं होने से वे होम क्वारेंटाइन हैं। 
 

Created On :   28 July 2022 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story