लूट करने के लिए की थी क्रेशर कर्मी की हत्या

अंधी हत्या का खुलासा, 3 किशोर पकड़ाए, 2 की तलाश लूट करने के लिए की थी क्रेशर कर्मी की हत्या

डिजिटल डेस्क जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की रात क्रेशर कर्मी की हत्या कि गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की वारदात में 5 किशोर शामिल थे, जिसमें से पुलिस ने 3 आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 2 अन्य की तलाश की जा रही है। सीएसपी बरगी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बरगी मानेगाँव स्थित वीपी सिंह के क्रेशर में काम करने वाला आदित्य भारद्वाज पिता गुरुदयाल भारद्वाज 14 नवंबर की रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसे जूपिटर सवार लड़के रोककर पर्स और मोबाइल लूटने लगे। उसने विरोध किया तो लड़कों ने उसे पकड़ा और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जाँच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खँगाल कर पुलिस ने 15 से 17 वर्ष के तीन किशोरों को गिरफ्तार किया, वहीं दो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार किशोरों ने 19 नवंबर को दीपक यादव नामक युवक से मारपीट की थी, जिसकी मौत हो गई। उक्त मामले में भी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

 

Created On :   27 Nov 2022 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story