Odisha News: एक की मौत 100 से अधिक छात्र हुए बीमार, जाने क्या है मामला, जिले के कलेक्टर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। ओडिशा के मयूजभंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक सरकारी जनजातीय आवासीय स्कूल में खाना खाने से मंगलवार (14 अप्रैल) को एक छात्रा की मौत हो और सौ से अधिक छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों के घर वालों ने बताया कि बच्चों को फेरमेंटेड चावल (पखाला), मसाला आलू और आम की चटनी दी गई थी। जिसके बाद उन्हें दस्त और लगातार उल्टी होने लगी।
बीमार बच्चों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें से 67 छात्रों की हालत बिगड़ते देख उनको पीएमआर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के डीएम हेमा कांत ने कहा कि कक्षा-5 की छात्रा को सोमवार को ICU में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर की निगरानी में थी लेकिन मंगलवार सुबर उसकी मौत हो गई।
आगे अधिकारी ने कहा, 66 छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल टीम पहुंच गई है और कुछ टीमें स्कूल में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा हम इस जांच के बाद एक स्वतंत्र जांच भी कराएंगे। इस घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने मृत छात्रा के परिवार वालों को सात लाख रूपए देने की घोषणा की है। कलेक्टर ने बताया छात्रा की मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट करा दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के हेड मास्टर जयंत कुमार को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।
Created On :   15 April 2026 1:19 AM IST












