ओडिशा: कटक में पुलिस और VHP के बीच हिंसा भड़कने के बाद शहर में 36 घंटे का कर्फ्यू

डिजिटल डेस्क, कटक। ओडिशा के कटक में पुलिस और VHP के बीच हिंसा भड़कने के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है , घटना में 8 पुलिसकर्मियों समेत कुल 25 लोग घायल हुए हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
आपको बता दें ओडिशा के कटक में दो गुटों के बीच दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प, तनाव फिर हिंसा में तब्दील हो गई। झड़प के दौरान डीसीपी समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, प्रशासन ने कटक में 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने 6 अक्टूबर को कटक में 12 घंटे का बंद बुलाया है।
दो गुटों के बीच हिंसक झड़पें तब शुरु हुई जब कुछ स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताई। शोभायात्रा पर घरों की छतों से शीशे की बोतलें और पत्थर फेंके। जिसमें कई लोग घायल हो गए, पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करनेके लिए लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। कई वाहन और सड़क किनारे स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। आज वीएचपी ने बाइक रैली की मंजूरी मांगी जिसे प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के चलते अनुमति नहीं दी।
Created On :   6 Oct 2025 10:29 AM IST