- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य
- /
- प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में अब...
MP News: प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में अब एमओटी आधार पर लग सकेंगे तौल कांटे

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों में अब दस मीट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे एमओटी (मेन्टेन, आपरेट एण्ड ट्रासंफर) आधार पर लग सकेंगे। इसकी अनुमति राज्य मंडी बोर्ड ने प्रदान कर दी है।
दरअसल किसान संघ के पदाधिकारियों की राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के साथ हुई बैठक में दस मीट्रिक टन के इलेक्ट्रानिक तौल कांटे अनिवार्य रुप से मंडियों में लगाने की मांग की गई थी। इसी के पालन में राज्य मंडी बोर्ड ने अपने आंचलिक कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
निर्देश में कहा है कि वे अपने संभाग में मंडीवार आवश्यक्ता का आंकलन करें तथा प्रथमत: बीओटी आधार पर ये इलेक्ट्रानिक तौल कांटे लगाने के लिये टेण्डर जारी करें तथा तीन बार टेण्डर जारी करने के बाद भी कोई ठेकेदार इसमें भाग नहीं लेता है तो फिर एमओटी आधार पर ये इलेक्ट्रालिक तौल कांटे मंडियों में स्थापित करने की कार्यवाही करें और इसका पालन प्रतिवेदन भोपाल स्थित मंडी बोर्ड मुख्यालय को भेजें।
Created On :   21 April 2026 4:31 PM IST














