Bihar Election Exit Poll: NDA और महागठबंधन की लड़ाई के बीच पिसी ओवैसी की पार्टी! एग्जिट पोल में इतनी सीटों पर AIMIM को मिल सकती है जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण के मतदान के बाद मंगलवार को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे। इस दौरान कई एजेंसियों के सर्वे में इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। जबकि, महागठबंधन के हाथों से सत्ता की चाबी कूसों दूर दिखाई दे रही है। फिलहाल, बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 14 नवंबर को घोषित होने वाले नतीजों में साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल के आंकड़ों की बात करें तो, इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का दावा किया गया है। जबकि, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। वहीं, अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
एग्जिट पोल में एनडीए की जीत का दावा
Matrize-IANS के एग्जिट पोल में भाजपा को 65-73 सीटें मिलने का दावा किया गया। जेडीयू को 65-75 सीटें, एलजेपी (आर) के 7-0 से सीटें, हम को 4-5 सीटें और आरएलएम को 1 से 2 सीटों मिलने का दावा है। जबकि, महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी को 1 से 4 सीटें और लेफ्ट पार्टियों को 9 से 14 सीटें मिलने का दावा है।
इसके अलावा मैट्रिज सर्वे में हैदराबाद सांसद असदुद्दीन औवैसी की पार्टी को लेकर भी बड़ा दावा किया गया। जिसके मुताबिक, AIMIM को 2 से 3 सीटें मिल सकती है। वहीं, पार्टी का अनुमानित शेयर 1% के करीब रह सकता है।
यह भी पढ़े -बिहार में वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी नेता शकील अहमद ने दिया इस्तीफा
2020 के चुनाव में AIMIM ने 5 सीटों पर दर्ज की जीत
बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ओवैसी की पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार को टिकट सौंपा है। इसमें से 15 सीटें हीमांचल क्षेत्र की हैं। इस क्षेत्र में एआईएमआईएम पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है।
गौरतलब है कि, 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस दौरान एआईएमआईएम का वोट प्रतिशत 1.3% रहा था। वहीं, हैरान करने वाली बात यह थी कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार हारे थे वे किसी भी सीट पर दूसरे स्थान पर जरूर रहे थे।
Created On :   11 Nov 2025 10:04 PM IST












