Panna News: श्रम विभाग द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली

By - Bhaskar Hindi |19 March 2025 12:48 AM IST
- श्रम विभाग द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली
- बादशाह सांई चौराहा होते हुए अस्पताल चौराहे पर समाप्त हुई
- आसिफ खान एवं मइयादीन चौधरी भी उपस्थित रहे
Panna News: श्रम पदाधिकारी कार्यालय पन्ना द्वारा गत दिवस बालक तथा कुमार श्रम विमुक्ति एवं पुनर्वास के लिए संचालित विशेष अभियान अंतर्गत जनजागरण रैली निकाली गई।
यह रैली पॉवर हाउस चौराहा से प्रारंभ होकर बादशाह सांई चौराहा होते हुए अस्पताल चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान बाल एवं बंधक श्रम प्रथा के विरूद्ध संस्थानों और नियोजकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी संजय आर्य, श्रम निरीक्षक वेदमणि दाहिया एवं भूपेन्द्र बंजारे सहित राघवेन्द्र त्रिपाठी, रामनिवास खरे, राजेश गुप्ता, आसिफ खान एवं मइयादीन चौधरी भी उपस्थित रहे।
Created On :   19 March 2025 12:48 AM IST
Next Story