- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मंत्री पद छोड़ने के साढ़े चार महीने...
Mumbai News: मंत्री पद छोड़ने के साढ़े चार महीने बाद भी धनंजय मुंडे ने नहीं छोड़ा बंगला, लगा 42 लाख का जुर्माना

- बंगले के इंतजार में हैं छगन भुजबल
- लगा 42 लाख का जुर्माना
- मंत्री पद छोड़ा लेकिन बंगला नहीं छोड़ा
Mumbai News. राकांपा (अजित) नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने लगभग 5 महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके बाद अभी तक उन्होंने सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुंडे को 15 दिनों का समय देकर 20 मार्च तक बंगला खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक सातपुडा बंगला खाली नहीं किया है। हालांकि राज्य सरकार यह बंगला नए मंत्री छगन भुजबल को अलॉट कर चुकी है। मुंडे ने जब राज्य की फडणवीस सरकार में मंत्री पद संभाला था तो उन्हें सातपुडा बंगला आवंटित हुआ था। लेकिन बीड के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख के हत्याकांड के बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
मंत्री पद छोड़ा लेकिन बंगला नहीं छोड़ा
धनंजय मुंडे ने मस्साजोग सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में विपक्ष द्वारा घेरे जाने के बाद 4 मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मुंडे को इस्तीफा देने के 15 दिनों बाद ही नियमों के मुताबिक बंगला खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन मुंडे के इस्तीफा देने के लगभग 5 महीना बीत जाने के बाद भी बंगला नहीं छोड़ा है। खबर है कि अभी तक मुंडे पर करीब 42 लाख का जुर्माना हो चुका है। अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे पर लगे जुर्माने को माफ नहीं किया तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है।
मंत्री भुजबल सातपुड़ा बंगले के इंतजार में
राज्य सरकार में नए नवेले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को सातपुड़ा बंगला पीडब्ल्यूडी विभाग ने आवंटित किया है। मुंडे के सातपुडा बंगले पर काबिज होने के चलते भुजबल अभी भी बंगले के इंतजार में हैं। भुजबल अभी अपने निजी आवास में ही रह रहे हैं। भुजबल ने 20 मई को फडणवीस सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी।
Created On :   4 Aug 2025 9:23 PM IST